बागेश्वर:पॉक्सो एक्ट के आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

एस पी बागेश्वर के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरूद्ध बागेश्वर पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी।
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दिनांक-13/08/2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में FIR No. 51/2026, धारा- 64(1)BNS व 5(j)(ii)/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानाध्यक्ष कपकोट को अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कपकोट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कविन्द्र कुमार निवासी ग्राम बाँसे, थाना कपकोट को आज दिनांक- 16.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण—-
अभियुक्त कविन्द्र कुमार पुत्र दलीप राम निवासी ग्राम बाँसे थाना कपकोट उम्र 29 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—-
1-उ0नि0 गोल्डी घुघत्याल।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad