बागेश्वर: मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग कतई न हो तथा दुकान के बाहर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा होनी चाहिए-डीएम

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर बीते रोज जिलाधिकारी ने मदिरा की दुकानों में मिल रही ओवर रेट की शिकायत पर भराड़ी बाजार स्थित विदेशी मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण किया। सीसी टीवी कैमरे और स्टॉक रजिस्टरों के साथ ही अन्य पंजिकाओं को देखा। उन्होंने कहा कि मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग कतई न हो तथा दुकान के बाहर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा होनी चाहिए, रेट लिस्ट और ओवर रेट को लेकर उपजिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी नियमित रूप से मदिरा दुकानों का निरीक्षण करते रहें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, ईओ नवीन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी हरीश आर्या उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad