उत्तराखंड-अबकी बार सीएम धामी ने सीधे नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

देहरादून सीएम धामी कब किस कार्यालय में पहुच जाएं हमेशा असमंजस बना रहता इस बीच सूबे के मुखिया द्वारा धड़ा धड़ कार्यालयों में पहुंच औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी चस्पा की जाए एवं लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए साथ ही आगंतुकों की बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भविष्य में लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad