उत्तराखंडः देवभूमि के लिए एक और बड़ी उपलब्धि,भारतीय महिला सीनियर बाक्सिंग टीम के सहायक कोच बने बागेश्वर के सुंदर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ों के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। अब मूल रूप से बागेश्वर जिले के बाॅक्सर सुंदर सिंह गढ़िया भारतीय महिला सीनियर बाक्सिंग सहायक कोच बनाए गए हैं। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी मानी जा रही है।मूलरूप से कपकोट तहसील तोली गांव निवासी सुंदर गढ़िया ने बताया कि 31 अक्टूबर से जार्डन के अमन शहर में एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिपन होगी। शनिवार को दिल्ली से टीम रवाना हो गई है। इसमें मुख्य कोच और सहायक कोच दोनों ही उत्तराखंडी हैं।भारतीय टीम के मुख्य कोच पिथौरागढ़ निवासी चीफ कोच भाष्कर भट्ट हैं। इससे पहले गढ़िया जूनियर महिला बाक्सिंग टीम के कोच रह चुके हैं। गढ़िया 2017 से भारतीय महिला टीम के साथ सहायक कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad