उत्तराखंड :(बिग न्यूज) यहां एक और व्यापार मंडल का हुआ उदय, खोलेंगे व्यापारियों के लिए नए रास्ते

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की नींव रखी गई, जिसमें कोर कमेटी का गठन किया गया और कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस संगठन का उद्देश्य उत्तराखंड के व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकना, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना, और व्यापार से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए यह मंडल गठित किया गया है।कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रताप जोशी को अध्यक्ष और संजय त्यागी को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही मंडल की योजनाओं और रूपरेखा पर चर्चा की गई ताकि व्यापारियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में संगठन की इकाइयां बनाई जा रही हैं, जिससे उत्तराखंड के व्यापारियों को व्यापक रूप से लाभ मिल सके। इस अवसर पर महत्वपूर्ण सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें भुवन भट्ट, लाखन सिंह निगल्टिया, चंदन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, विजय नारायण त्रिपाठी, रामनगर से यशपाल सिंह रावत, देहरादून से आलोक थपलियाल, पिथौरागढ़ से भूपेश पेठसाली, घनश्याम कांडपाल, तरुण वानखेड़े, मन्नू रस्तोगी, काजल खत्री, सीमा बत्रा, डॉ. अंजना जोशी और मंजू शाह ,राहुल जोशी,शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad