उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- पिथौरागढ़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़-जहां एक ओर प्रदेश में बारिस के कहर के चलते दुःखद खबरें आ रही हैं।वहीं पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग से लौट रहा एक वाहन थल-मुनस्यारी मार्ग पर मुवानी के निकट हादसे का शिकार हुआ है। दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत व दो लोगों के घायल होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दौरान हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा-अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। आज सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद पिथौरागढ़ में रहते थे। उनका गांव पिथौरागढ़ तहसील के बूगा गांव में है। गांव के कुलदेवता के मंदिर में आज से पूजा थी। पूजा में शामिल होने के लिए दो कुल पुरोहित नेपाल से आए थे। कुलपुरोहितों की सलाह पर वह पूजा से पहले स्नान के लिए कर्णप्रयाग चले गए। वाहन में सात लोग सवार थे। बताया गया है कि फाॅचूनर गांङी पीएच 01 AZ 9744 ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद की थी। वह खुद ही गाड़ी चला हे थे। सुबह कर्णप्रयाग में स्नान के बाद वह थल तहसील के थल-मुवानी के मध्य पहुचे थे। नींद की झपकी आते ही वाहन अस॔तुलित होकर खाई में जा गिरा।सुबह लगभग छह बजे कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही थल थाना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिथौरागढ़ तहसील के बूगा गांव निवासी विनोद कुमार चंद पुत्र विक्रम चंद, रघुवीर सिंह पुत्र कुंवर चंद, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद के अलावा नेपाल के पाटन खिमाली दीपक अवस्थी पुत्र शिवदत्त व मोहन जोशी पुत्र किशन चंद शामिल हैं। पिथौरागढ़ तहसील के आठगांवशिंलिग निवासी दीवान चंद पुत्र मोती चंद व नेपाल के खिमाली निवासी दल बहादुर बिष्ट घायल हुए हैं।
पुलिए ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं।

Ad