उत्तराखंड :(बिग न्यूज) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में सोमवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार को जारी रही। अकेले टिहरी के नरेंद्रनगर में 24 घंटे के भीतर 265 एमएम पानी बरसा। दून में रातभर बादल बरसे और सुबह कोहरे ने पारा गिराया। मौसम विभाग ने आज भी कई जगह भारी बारिश का अलर्ट दिया है।

दरअसल, उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से बरसा है। सोमवार रात भारी बारिश के बाद मंगलवार को भी कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई जगह नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में नरेंद्रनगर में सर्वाधिक 265 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद काशीपुर में 170 एमएम, जसपुर में 100, कोटद्वार में 89, यमकेश्वर में 75, जौलीग्रांट में 72.4, देहरादून में 70.6, मसूरी में 65.5 और कीर्तिनगर में 65 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

नौ जिलों में फिर अलर्ट

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, बुधवार को भी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश संभव है। दून और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पौड़ी, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, यूएसनगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, दून में मंगलवार सुबह कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान भी 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad