उत्तराखंड-सी एम धामी ने बिजली कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय का दिया आश्वाशन फिलहाल हड़ताल समाप्त की घोषणा

ख़बर शेयर करें

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की एवं अपनी समस्याओं से सम्बन्धित विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने उनकी मांगों के सम्बन्ध में सकारात्मक निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हड़ताल से नहीं बल्कि वार्ता से ही सम्भव है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की है।

Ad