उत्तराखंड-सी.एम धामी ने ली बैठक अन्नोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रदेश की सभी 9230 सरकारी राशन की दुकानों में होगा खाद्यान वितरण

Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में (नवरात्रि के दौरान) उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित करने के साथ ही ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
अन्नोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियों को राज्य के सभी 9230 सरकारी राशन की दुकानों में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद भी किया जाएगा।
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, संस्कृति विभाग, आईटीडीए तथा एनआईसी की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad