उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ धाम में विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन व पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ धाम में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad