उत्तराखंड:’परिवार पहचान पत्र उत्तराखण्ड’ योजना के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने ली बैठक

ख़बर शेयर करें

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में ‘परिवार पहचान पत्र उत्तराखण्ड’ योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परिवार पहचान पत्र योजना के क्रियान्वयन पर शीघ्र से शीघ्र कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग से सभी प्रकार का डाटा संग्रहित कर लें व किस-किस विभाग से कौन सा डाटा चाहिए इस हेतु अगले 2, 3 दिन में इसका फॉर्मेट तैयार कर सभी विभागों से मांग लिया जाए। मुख्य सचिव ने विभागीय डाटा उपलब्ध कराए जाने के लिए विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक स्तर पर टाइम लाइन निर्धारित करने एवं सर्वे से पहले फॉर्मेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्धन, अपर सचिव नियोजन श्री रोहित मीणा,
प्रमुख सचिव श्री एल. फैनाई, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री नितेश झा, श्री वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री रविनाथ रमन एवं डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad