उत्तराखंड: सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य के विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन और तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख किया

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य के विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन और तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख किया।

उत्तराखण्ड की बढ़ती लोकप्रियता से लेकर आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन और आगामी विंटर गेम्स के साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में देवभूमि की उभरती पहचान पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विचार प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देते हैं।

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आदि कैलाश में 3 साल पहले तक 2 हजार पर्यटक आते थे..अब 30 हजार आते हैं।

मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड के सतत विकास और संभावनाओं को विश्व पटल पर रेखांकित करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad