उत्तराखंड- देवभूमि हुई शर्मसार यहां मानसिक रूप से बीमार युवती को बनाया दरिंदगी का शिकार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार: प्रदेश में आय दिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है इसी ही शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से बीमार युवती की बीमारी का फायदा उठाकर दो पड़ोसियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह मामला बहादराबाद क्षेत्र का है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान हो चुकी है।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी और बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस मामले को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने अंजाम दिया। जब पीड़िता ने अपने घरवालों को यह बात बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad