उत्तराखंड- गिरता कोरोना ग्राफ 24 घंटे में 29 नये मामले

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड प्रदेश में दिन पे दिन कोरोना केसों में कमी देखने को मिल रही है पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 नए केस सामने आए हैं जबकि किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है और सबसेअच्छी खबर यह है कि आज भी 48 मरीज स्वस्थ हुए हैं अब पूरे प्रदेश में एक्टिव केसो की संख्या घटकर 513 रह गई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलिटिन के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 के शुरुआती दौर से अब तक 342336 मामले आ चुके हैं जिसमें से 328419 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 7367 लोगों की इस महामारी में जान जा चुकी है। आज बागेश्वर में 2 चमोली में 1, देहरादून में 5, हरिद्वार में 4 पौड़ी, गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 5, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 4 और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है अन्य जिलों में कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad