उत्तराखंड- देश की रक्षा की खातिर एक और जवान ने दिया अपना सर्वोच्च बलिदान , पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त है और उनके बड़े भाई भी सेना में हैं तैनात

ख़बर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल -उत्तराखंड का एक और जांबाज जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद। पौड़ी गढ़वाल निवासी बंगाल इंजीनियर के जवान विपिन सिंह सियाचिन में अपने देश के लिए अपना फर्ज निभाते हुए हुए शहीद। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी।देश की अलग-अलग अग्रिम पोस्टों पर तैनात किसी भी मौसम की फिक्र किए बिना देश की रक्षा में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे वीर जवानों को हम शत शत नमन करते हैं। इस बीच एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। शहीद विपिन सिंह पौड़ी गढ़वाल 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।विपिन सिंह के पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर में तैनात हैं।
सियाचिन में अपना फर्ज निभाते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शान्ति pic.twitter.com/ZemBG1amTp

— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) October 10, 2021

Ad