उत्तराखंड:यहां सीएम धामी ने किया 240 करोड़ रूपए से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में 240 करोड़ रूपए से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए 57 करोड़ 38 लाख की रुपए लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख रुपए लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युत गृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad