उत्तराखंड: यहां पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार

ख़बर शेयर करें

देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार

देहरादून। राजधानी देहरादून के सुभाषनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की सूचना दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सुभाषनगर, ईदगाह रोड क्षेत्र में आरोपी धीरज अपनी 26 वर्षीय पत्नी काजल के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे धीरज ने पुलिस को फोन कर पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया।
सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ और तलाश के बाद पुलिस एक खाली प्लॉट में बने कमरे तक पहुंची, जहां काजल का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी सिटी शेखर सुयाल के मुताबिक आरोपी धीरज मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad