उत्तराखंड:नगर पालिका में शामिल करने कीमांग आंदोलन के सौ दिन पूरे होने पर पर संघर्ष समिति ने रानीखेत में किया जुलूस प्रदर्शन, मांग को किया बुलंद

ख़बर शेयर करें

रानीखेत: छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में समायोजित करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के सौ दिन पूरे होने पर आज रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने नगर में जुलूस निकालकर अपनी मांग को बुलंद किया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में समायोजित करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने आज धरना स्थल गांधी पार्क में एकत्रित होकर नगर में जुलूस निकाला। जुलूस सदर बाजार , रोडवेज स्टेशन, जरुरी बाजार,शिव मंदिर मार्ग, सुभाष चौक ,केमू स्टेशन होकर‌ पुनः धरना स्थल पर पहुंचा। जुलूस में शामिल नागरिक अपनी मांग के समर्थन में विभिन्न नारे लिखे पोस्टर लिए चल रहे थे। इस दौरान नगर पालिका की मांग पर समवेत नारेबाजी से बाजार -मुहल्ले गूंजते रहे।जुलूस के विसर्जन पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने जुलूस में ‌सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया साथ ही ऐलान किया कि धरना-प्रदर्शन पूर्ववत बदस्तूर जारी रहेगा और विभिन्न चरणों में आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। कहा कि संघर्ष समिति नागरिकों के किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी होगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad