उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को मिली विधानसभा सहप्रभारी की जिम्मेदारी
ADVERTISEMENTS
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के सफल संचालन हेतु पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैः-
- श्री विक्रम सिंह नेगी, विधायक विधानसभा प्रभारी
- श्री मनोज तिवारी, विधायक विधानसभा प्रभारी
- श्री ललित फर्स्वाण ,पूर्व विधायक विधानसभा सहप्रभारी ,
- श्री जयेन्द्र रमोला, प्रत्याशी 2022 विधानसभा सहप्रभारी
सभी सम्मानित प्रभारीगणों एवं सहप्रभारीगणों से अपेक्षा है कि वे शीघ्र ही केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थित दर्ज कर विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करेंगे तथा समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे।


