उत्तराखंड:(सड़क दुर्घटना) यहां मैक्स वाहन गिरा खाई में, दो की मौत, तीन गंभीर

ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग– तिलवाडा रतनपुर (घेघड़खाल) लिंक मोटरमार्ग पर एक महिंद्रा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सूचना पर मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद रही।मिली जानकारी के मुताबिक मैक्स वाहन तिलवाड़ा से रतनपुर की ओर जा रहा था।तभी बीच रास्ते में रतनपुर के पास ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से खो गया और वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंची।एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर वाहन सवार लोगों का रेस्क्यू किया और सड़क तक लायें,जहाँ से घायलों को बाद में 108 एंबुलेंस के ज़रिए हॉस्पिटल ले जाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।जिनका उपचार ज़िला अस्पताल रुद्रप्रयाग में चल रहा हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad