उत्तराखंड: (दुःखद समाचार) त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आए नौसेना के पांच पर्वतारोहियों में से चार के शव बरामद जारी रहेगा रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें

त्रिशूल पर्वत चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आए नौसेना के पांच पर्वतारोहियों में से चार के शव आज बरामद कर लिए गए। अभी नौसेना का एक पर्वतारोही और पोर्टर लापता है। इनकी पहचान लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और हरिओम हरिओम एमसीपीओ के रूप में हुई है।Mount Trishul Avalancheएवलांच दुर्घटना में एक जवान और पोर्टर अभी भी लापता चल रहे हैं। लापता पोर्टल और जवान की तलाश में रविवार का त्रिशूल पर्वत पर सर्च अभियान जारी रहेगा। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि चार जवानों का शव देर रात बेस कैंप लाया गया है। मौसम की दुश्वारियां के बावजूद उनकी टीम घटनास्थल तक पहुंचने में सफल रही। उन्होंने बताया की लापता जवान और पोर्टल की तलाश में रविवार को भी सेना व निम की टीम का रेस्क्यू अभियान त्रिशूल माउंट पर जारी रहेगा।Mount Trishul Avalancheशनिवार की दोपहर खोज के लिए गए दल को हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए। इन लोगों को निकालने के लिए टीम उतारी गई। निम के कर्नल अमित बिष्ट ने शुरुआती जानकारी दी थी कि रेस्क्यू अभियान में रविवार तक का समय लग सकता है। रेस्क्यू के लिए हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग से भी टीम पहुंच चुकी है। लेकिन देर शाम उन्होंने चार शवों के मिलने की पुष्टि कर दी।Mount Trishul Avalancheरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिशूल पर भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण अभियान में शामिल चार नौसेना कर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि इस त्रासदी में राष्ट्र ने न केवल अनमोल युवा बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है।Mount Trishul Avalanche

Deeply anguished by the tragic death of four Navy personnel who were part of the Indian Navy mountaineering expedition to Mt. Trishul. The nation has not only lost precious young lives but also courageous soldiers in this tragedy.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh)

October 2, 2021

Ad