उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद

ख़बर शेयर करें

मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद

स्थान: मेहर गांव, सतपुली, पौड़ी गढ़वाल
दिनांक: 18 अगस्त 2026

आज प्रातः जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी गढ़वाल से मेहर गांव, सतपुली में एक मकान ढहने तथा उसके मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सतपुली पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सघन राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

SDRF जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मलबे को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान मलबे में दबे तीनों व्यक्तियों के शव एक-एक कर बरामद कर लिए गए तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किए गए।
इसके पश्चात SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के सभी संभावित स्थानों की गहन जांच एवं सर्चिंग की गई। किसी अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की संभावना न रहने पर रेस्क्यू अभियान समाप्त किया गया।
मृतकों का विवरण

मथुरा देवी, उम्र 80 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह, निवासी मेहर गांव।
धीरेंद्र सिंह, उम्र 44 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह, निवासी मेहर गांव।
5 वर्षीय बालक, नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad