उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) पहाड़ के साथ साथ मैदान में भी कड़ाके की ठंड , चलेगी शीतलहर

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में इस बीच तेजी के साथ ठंड बढ़ रही है पूस का महीना आते ही इसमें और अधिक तेजी देखने को मिलेगी प्रदेश के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी शरद मौसम की मार पड़ने वाली है मैदानी जिलों में शीतलहर ठंड का भारी प्रकोप लेकर आएगी मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 दिसंबर तक उधम सिंह नगर सहित मैदानी इलाकों में कोहरा रहेगा और कोहरे की वजह से शीतलहर पढ़ना लाजमी है।वही पर्वतीय इलाकों में भी लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है खासकर श्रीनगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में रात के वक्त पारा काफी नीचे गिरा है श्रीनगर में न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस उत्तरकाशी का 3.5 डिग्री सेल्सियस और पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा है आने वाले दिनों में यह तापमान में और गिरावट आएगी।यही नहीं कहीं कहीं पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंडा है मसूरी, लैंसडौन, टिहरी के मुकाबले देहरादून, पंतनगर, बाजपुर आदि मैदानी इलाकों में रात के समय ज्यादा ठंड पड़ रही है।वहीं अल्मोड़ा बागेश्वर जिले में भी कड़ाके की ठंड पढ़ रही है।हां दिन में धूप के खिलने से कुछ राहत मिल रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad