विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा०इ०का० बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने मानस खण्ड विज्ञान केन्द्र अल्मोड़ा का किया भ्रमण

ख़बर शेयर करें

26 सितम्बर, 2024 बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज, बागेश्वर के कक्षा-11 एवं कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को मानस खण्ड विज्ञान केन्द्र अल्मोड़ा शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में भ्रमण कराया गया। यह केन्द्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई सोच और नवाचार के साथ एक अद्वितीय विज्ञान केन्द्र है। यह केन्द्र वैज्ञानिक तथ्यों को दर्शाता है और विज्ञान के प्रति जन सामान्य में जागरूकता और रूचि पैदा करता है।

विज्ञान केन्द्र में छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन, फन साइंस, पारम्परिक चिकित्सा तथा तारा मण्डल शो को देखा। मनोरंजन विज्ञान की प्रदर्शनी में खेल और गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान के सिद्धांतो व अवधारणाओं को मजेदार तरीके से समझाया गया है। इस प्रकार के विज्ञान केन्द्र के शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति रूचि पैदा होती है व उनका चितंन वैज्ञानिक होता है तथा विज्ञान विषय के प्रति समझ विकसित होती है।

तारा मण्डल शो में छात्रों ने आकाश गंगा, सितारों, गृहों और अन्य खगोलीय घटनाओं के बारे में गहरी और व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने छात्र-छात्राओं के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दल में गोविन्द प्रकाश, चम्पा बोरा, राजेश आगरी, इन्द्रा दानू आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थी।

Ad