मौसम विभाग का 14 अगस्त तक का अलर्ट कैसा रहेगा मौसम जानिये पूर्वानुमान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वार 14 अगस्त 2021 तक के मौसम का पूर्वानुमान दिया है ।मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक जनपद स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक 12अगस्त व 13 ,14 अगस्त को भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जना के साथ बौछारें व कहीं-कहीं तीव्र बौछारें होने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके अलावा 12-13 और 14 अगस्त को राज्य में यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है, कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने तीव्र बौछारें होने की भी मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad