उत्तराखंड: यहां कर दी महिला ने महिला की हत्या

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार- रूडकी के कोतवाली इलाके के मुहल्ला सत्ती में 2 दिन पहले महिला की मौत का हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की मौत रुपए के लेनदेन को हुई है। मृतका रेखा ब्याज पर रुपए देती थी। तथा आरोपी रुबीना मच्छी मोहल्ला रुड़की में अपने परिवार के साथ रहती है। जिसका पति पत्थर टाइल्स का काम करता है। आरोपी महिला 6 साल से लोन लेने एवं अन्य लोगों को लोन दिलवाने का काम करती थी।आरोपी महिला रुबीना लोन के पैसा वापस न कर पाने के कारण परेशान थी। इस कारण उसने रेखा की हत्या कर महिला के घर से ज्वैलरी व नगदी लेकर चुपचाप फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला से नगदी व अन्य सामान बरामद किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad