बागेश्वर-700 शहीद किसानों की पुण्य आत्मा के लिए कांग्रेस का बागनाथ मंदिर परिसर में यज्ञ

ख़बर शेयर करें
https://youtu.be/G_NF7e6GX9U

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा तीनो कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद कांग्रेस द्वारा इसे किसानों व हर नागरिक की जीत बताया गया बागेश्वर मुख्यालय में भी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सभी किसानों की शहादत को याद करते हुवे आज उन सभी 700 शहीद किसानों की पुण्य आत्मा के लिए बागनाथ परिसर में यज्ञ किया।

और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा तीनों काले कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं। यह कांग्रेस पार्टी, देश के सभी किसानों व हर नागरिक की जीत है। लेकिन उन 700 से ज्यादा किसानों का क्या हुआ, जिन्होंने इन तीनों काले कृषि कानूनों को वापिस करवाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर कवि जोशी के नेतृत्व में दिन में 12.30 बजे बागनाथ मंदिर में उन सभी 700 शहीद किसानों की पुण्य आत्मा के लिए यज्ञ किया गया।

कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक कपकोट, राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता, गोकुल परिहार nsui जिलाध्यक्ष,उमेश मनराल जिला उपाध्यक्ष, रोहित ख़ैर नगर अध्यक्ष, सुनीता टम्टा जिलाध्यक्ष सेवा दल,गीतांजलि,विशाल रावत, दिव्याशु कुमार आदि मौजूद रहे।

https://youtu.be/G_NF7e6GX9U

Ad