BIG NEWS: इन 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

ख़बर शेयर करें

देश के 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने पीसी कर इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी में अवगत कराया कि

मिजोरम में 7 नवंबर,

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर,

तेलंगाना में 30 नवंबर,

राजस्थान में 23 नवंबर

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा.

इन पांचों राज्यों के चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयुक्त ने बताया कि घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार की गई है.

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad