उत्तराखंड मे यहाँ तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराई, 3 की गई जान !

Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने खड़े जनरेटर से टकरा दी। हादसे की जोरदार टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार देहरादून से हरिद्वार आ रही बलेनो कार 20 वर्षीय बॉलीवॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी चला रहा था। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार के कारण कार जनरेटर से टकरा गई। अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई….जबकि दो मजदूर राजू राय और अजब सिंह इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे।
कार में सवार अर्पित का दोस्त रहमान गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad