बागेश्वर : कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल

ख़बर शेयर करें

कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल

बागेश्वर : राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के सभी 42 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियंका कोरंगा ने बालिका श्रेणी में उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गौरव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वीं रैंक व प्रदेश में चौथी रैंक पाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने अनुशासन तथ समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है। प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा ने कहा पिछले वर्ष विद्यालय के 41 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। शिक्षक सुबह-शाम अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर तैयारी करवाते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad