बागेश्वर:(बिग न्यूज) जिला पंचायत सदस्य भैरुचौबट्टा हेमलता (हेमू) को पार्टी विरोधी गातिविधियों में सम्मिलित होने के कारण तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए बीजेपी से निष्कासित किया

Ad
ख़बर शेयर करें

श्रीमती हेमलता (हेमू) जिला पंचायत सदस्य भैरुचौबट्टा श्री अर्जुन देव जनपद – बागेश्वर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के रुप में भैरुचौबट्टा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया गया था। जिसमें विजयं भी प्राप्त की। परन्तु विजय होने के उपरांत हेम लता एवं उनके पति अर्जुन देव भारतीय जनता पार्टी के संपर्क से दूर रहे।पार्टी का लेटर में कहना है कि बार-बार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों द्वारा आपसे संपर्क किया गया। परंन्तु वोटिंग के दिन तक आपसे संपर्क नही हुआ और आपने भी पार्टी से संपर्क करने की कोशिश नही की। यह अनुशासनहीनता और भारतीय जनता पार्टी के नितियों के पूर्णतः विपरीत है। अतः श्रीमती हेमलता (हेमू) एवं श्री अर्जुन देव आप दोनों को पार्टी विरोधी गातिविधियों में सम्मिलित होने के कारण तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad