उत्तराखंड :(बिग न्यूज) कुमाऊं में यहां दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो खाई में गिरी तीन की गई जान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

ऊत्तराखण्ड में भवाली से कैंचीधाम मार्ग में पर्यटकों से भरी स्कार्पियो एन कार सड़क के क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा। दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत की जानकारी सामने आई है। वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कोतवाल भवाली के अनुसार सभी लोग बरेली के है निवासी हैं और सवेरे 9:30 बजे हुए हादसे में पहाड़ों की तरफ़ जा रहे थे।
भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोग घायलों के रैस्क्यू में जुटे । घायलों को एम्ब्युलेंस की मदद से नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया।

Ad
Ad Ad Ad