बागेश्वर:34 मतगणना सुपरवाइजर एवं 36 मतगणना सहायक तथा 42 माइक्रो ऑब्जर्वर कुल 112 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर मतगणना प्रेक्षक प्रियंका कुमारी की मौजूदगी में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना के सफल सम्पदान हेतु मतगणना कार्मिकों का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में विधानसभावार रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें 34 मतगणना सुपरवाइजर एवं 36 मतगणना सहायक तथा 42 माइक्रो ऑब्जर्वर कुल 112 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी,अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका,अनुराग आर्या, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad