बागेश्वर: सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कपकोट विधायक व महिला की छवि धूमिल करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

👉 महिला के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी एवं भ्रामक प्रचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

👉 सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिला की छवि धूमिल करने वाले अभियुक्त पर बागेश्वर पुलिस का शिकंजा।

👉 महिला अपराधों के प्रति बागेश्वर पुलिस की जीरो टॉलरेंस निती जारी।

दिनांक 30/07/2026 को पीड़िता द्वारा थाना हाजा पर एक प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त जगदीश गोस्वामी द्वारा पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से चरित्र पर लांछन लगाते हुए सोशल मीडिया साइड पर वीडियो अपलोड करने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर FIR N0 – 44/26 U/S 79 BNS तथा दिनांक 02/08/2026 को वादी धर्मेन्द्र सिंह दानू पुत्र दिवान सिंह द्वारा एक प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त जगदीश गोस्वामी उपरोक्त द्वारा मा0 विधायक जी को बदनाम करने व उनकी छवि को धुमिल करने की नियत से सोशल मीडिया में गाली गलौच कर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने सम्बन्धित दाखिल की जिस पर थाना हाजा पर FIR N0 – 47/26 U/S 352/353/356 BNS व 66 IT Act. पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा महिला से सम्बंधित प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सम्बन्धित को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया एंव अभियुक्त दिनांक 30/07/2026 से लगातार फरार चल रहा था जिसके घर में तथा सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी घर पर ना मिलने पर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से आरोपी के विरूद्ध गैर जमानतीय वारण्ट के अतिरिक्त धारा 84 बीएनएसएस का भी नोटिस प्राप्त कर आरोपी के निवास स्थान पर नियमानुसार मुनादी करायी गयी । गठित टीमों द्वारा थाना कपकोट में पंजीकृत FIR N0 – 44/26 U/S 79 BNS व FIR N0 – 47/26 U/S 352/353/356 BNS , 66 IT ACT में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा लगातार मुखबिर की सूचना व आरोपी के मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर रानीखेत, रामनगर ,बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर एव देहरादून इत्यादि क्षेत्रो में पीछा करते हुए आरोपी के सम्भावित ठहरने के स्थानो पर दबिश दी गयी । जिसके चलते पुलिस व एसओजी टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 04.08.2026 की सांय थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत पिंगलौ बैण्ड कन्धार तिराहा यात्री विश्राम गृह के सामने से गिरफ्तार किया गया है। जिससे घटना के सम्बंध मे गहनता से पूछताछ कर उसके उद्देश्य इत्यादि के सम्बंध में जानकारी कर आरोपी को समय से माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—-
जगदीश गोस्वामी ऊर्फ जग्गा गोस्वामी पुत्र स्व0श्री आनन्द गोस्वामी निवासी मानीखेत थाना व जनपद बागेश्वर उम्र-34 वर्ष

पुलिस टीम का विवरण—-
1-निरीक्षक श्री सलाउद्दीन प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद बागेश्वर,
2-उपनिरीक्षक गोल्ड़ी घुघत्याल, थाना कपकोट,
3-मु0आ0नवीन कुमार थाना कपकोट,
4-कान्स0 संतोष कुमार एस0ओ0जी0,
5-कान्स0भुवन बोरा एस0ओ0जी0

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

Ad
Ad Ad