बागेश्वर:पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समर्पित वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा को यहां किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:प्रबुद्ध बुद्धजीवि नागरिक सम्मेलन बागेश्वर में स्वछता पखवाड़ा अंतर्गत मुख्य अतिथि सांसद अजय टमटा , विशिष्ट अतिथि विधायक कपकोट सुरेश सिंह गढ़िया , अध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर श्रीमती बसंती देव द्वारा देवकी लघु वाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में बीते दो दशक से अपना सहयोग एव सामाजिक कार्यो के प्रति वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा को सम्मानित कर हर संम्भव सहयोग का आश्वासन दिया साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाला पीपल महावृक्ष लगाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मंडलों के अध्यक्षों को वाटिका से पीपल पौध भेंट किये गए एव उचित स्थान में रोपित कर वृक्ष बनने तक सुरिक्षित संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डा राजेंद्र सिंह परिहार, ऐड सुरेश कांडपाल ,ऐड राजेश रौतेला, मनमोहन भाकुनि,श्रीमती हेमा बिष्ट ब्लाक प्रमुख गरुड़ ,ही विक्रम शाही आदि प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रही।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad