बागेश्वर:२ दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत,की बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना ,जानिए क्या बोले मंडलायुक्त दीपक रावत

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे मंडलायुक्त दीपक रावत ने बागेश्वर पहुंचकर बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की व विभिन्न मंदिरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाबा बागनाथ का आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिला है। कहा कि बागेश्वर का पहले की अपेक्षा काफी विस्तार हुआ हैं, कई चीजें बदली है, जो व्यवस्थित व काफी साफ-सुथरी भी है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए एक बेहतर प्लांन व नियोजन की आवश्यकता होनी चाहिए।

मंडलायुक्त श्री रावत ने कहा कि एक जनपद के विकास में जो इकाइयां होना चाहिए वह इस जनपद में पहले से ही मौजूद है, चाहे कौसानी जैसा हिल पर्यटन स्थल हो, गरूड जैसी वैली, प्रसिद्ध ग्लेशियर हो या फिर ऐतिहासिक मंदिर। उन्होंने कहा कि जनपद में और भी कई विकास कार्य कियें जा रहें हैं उनके बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा।

दीपक रावत,मंडलायुक्त

इस दौरान स्थानीय लोग मंडलायुक्त से मिलें व नुमाईखेत में अस्थाई पुलिस चौकी बनाने व नशेडियों पर अंकुश लगाने की मांग की।

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पूर्व जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंडलायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट का अगवानी की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकरी सीएस इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, राजकुमार पांडे, मोनिका, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित स्थानीय लोग मौजूद थें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad