बागेश्वर:जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने स्ट्रॉग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न पंजिकाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने गुरूवार को वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न पंजिकाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थायें ठीक एवं दुरूस्त पायी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय एवं अपनी ड्यूटी का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उप जिलाधिकारी  हरगिरि, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad