बागेश्वर: रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा देश की सीमा पर तैनात जवानों हेतु भेजी जाएगी राखियां

ख़बर शेयर करें

रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवियों ने बनाई बॉर्डर में तैनात जवानों के लिए राखियां

बागेश्वर : रेडक्रॉस सोसायटी ने सीमा पर तैनात देश के जवानों के लिए राखियां बनाई है। राखिया बनाने के बाद रानीखेत में सेना के अधिकारियों को राखी भेजी जाएगी। रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस स्वयंसेवियो के द्वारा कला शिक्षका राजेश्वरी कार्की और कला शिक्षक हिमाशु चौबे के नेतृत्व में स्वयंसेवियों के द्वारा करीब 500 राखिया बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले सभी राखियो को केआरसी रानीखेत के अधिकारियों को भेजी जाएंगी। जहा से इन राखियो को बॉर्डर पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा।रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयं सेवियो ने जवानों की लंबी उम्र की कामना की। कहा कि इसी माह रक्षाबंधन का त्योहार है। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधती है। भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। लेकिन, देश की सीमाओं पर तैनात जवान इस पर्व में शामिल नहीं हो पाते हैं। यह त्यौहार हमें याद दिलाता है कि सीमाओं पर तैनात रहकर लाखों भाई हमारी रक्षा में लगे हैं।
रेडक्रॉस सचिव आलोक पांडे ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा के लिए कार्य करती है। जिसके तहत जिले में रेडक्रॉस सोसायटी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्य कर रही है। आज रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयं सेवियों के द्वारा हस्तनिर्मित राखियो के निर्माण हेतु एक कार्यशाला का आयोजनकिया गया है। जिसमे स्थानीय स्तर पर भी सस्ती राखियो के निर्माण की जानकारी भी स्वयं सेवियों को दी गई। यहां निर्मित सभी राखिया जवानों को भेजी जाएगी।रेडक्रॉस स्वयंसेवी और कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की ने बताया कि देश की सेवा ने तैनात जवानों के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा हर साल राखिया भेजी जाती है। बॉर्डर में तैनात जवान राखी के त्योहार पर घर नहीं आ पाते है। इसलिए इस बार भी उनकी रक्षा और दीर्घायु की कामना के साथ उन तक राखिया भेजी जा रही है।

वही स्वयंसेवी हिमांशु चौबे ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में बच्चो को किस तरह आसानी से राखिया बनाई जा सकती है बताया गया। और हमारे द्वारा बनाई गई राखियो को देश की रक्षा में तैनात जवानों तक भेजी जायेगी। जिस तरह एक बहन अपने भाई की रक्षा के लिए उसे राखी बांधती है। उसी तरह हमारे द्वारा बनाई गई राखियो को बार्डर पर तैनात भाईयो के लिए भेजी जाएंगी।
इस दौरान चेयरमैन संजय साह जगाती, कोषाध्यक्ष जगदीश चन्द्र उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, हिमाशू जोशी, आर पी कांडपाल,संदीप उपाध्याय, कमल कांडपाल,देव कार्की, वेद प्रकाश पांडेय,भुवन चौबे आदि मौजूद रहे।

Ad