बागेश्वर:नगर व्यापार मंडल चुनाव में 17 प्रत्यासियो ने भरा पर्चा,2 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:नगर व्यापार मंडल चुनाव में आज अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

जिनमें अध्यक्ष पद हेतु 5, उपाध्यक्ष पद हेतु 4, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु 1, सचिव पद हेतु 4, सह सचिव पद हेतु 2 और कोषाध्यक्ष पद हेतु 1 प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।
अध्यक्ष पद हेतु : कवि जोशी, दयाल पाण्डे, राजेंद्र उपाध्याय, दीपक जोशी, देवेंद्र अधिकारी

उपाध्यक्ष पद हेतु: राजेंद्र लाल साह, हेम चन्द्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट।

महिला उपाध्यक्ष पद हेतु: इन्दु चौधरी।

सचिव पद हेतु: राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया।

सह सचिव पद हेतु: मंटू भराड़ा, राहुल साह।

कोषाध्यक्ष पद हेतु: जगदीश सिंह कार्की।

महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक नामांकन आने की वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचन रहा ।

चुनाव सीमित द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिलाधिकारी महोदया से मिलकर प्रशासन की ओर से एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग करने का निवेदन किया गया है।सदस्यता लेने से छूट गए कुछ व्यापारियों के आग्रह पर विचार करते हुए चुनाव समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि, छूटे व्यापारी, रविवार, दिनांक 11 सितम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक, प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में स्थित चुनाव कार्यालय में आकर, विलंब शुल्क के साथ सदस्यता ले सकते हैं। इस हेतु उन्हें अपने प्रतिष्ठान की फोटो लानी होगी। उन्हें सदस्यता शुल्क ₹100 के साथ विलंब शुल्क ₹400 भी जमा कराना होगा। ऐसे सदस्यों हेतु चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।नामांकन के दौरान चुनाव समिति के प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल, पीठासीन अधिकारी अनिल कार्की, स्वतंत्र पर्यवेक्षक विजय वर्मा, प्रमोद मेहता और चुनाव समिति के गोविंद जगाती, सुनील वर्मा, संजय रावल और पंकज पाण्डे उपस्थित थे।

देखिए नामांकन के पल पल के फोटो