बागेश्वर:(बिग न्यूज)एक लड़की ने बिलौना पुल से सरयू नदी में मारी कूद,पुलिस व रेस्क्यू टीम की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 28/09/2022 को कोतवाली बागेश्वर को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की ने बिलौना पुल से नदी में कूद मार दी है। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, महोदय बागेश्वर के नेत्रत्व में बिना विलम्ब किए कोतवाली पुलिस, फायर सर्विस रेस्क्यू टीम, एस0ओ0जी0, एस0डी0आर0एफ0 मय रेस्क्यू उपकरणों के घटना स्थल को रवाना हुए टीम द्वारा बिलौना पुल से पगना, शक्तेश्वर तक नदी के किनारे-किनारे, अलग-अलग स्थानों में सर्च अभियान चलाया गया दौराने सर्च अभियान के उक्त लड़की नहीं मिल पाई। उक्त की तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।

उक्त बालिका के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक जानकारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad