बागेश्वर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड महेंद्र प्रसाद भट्ट के जिले में प्रथम बार आगमन को लेकर बैठक आयोजित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत जिला कार्यालय मंडलसेरा बागेश्वर में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेर्तत्व में एक सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड महेंद्र प्रसाद भट्ट के जिले में प्रथम बार आगमन पर सभी भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई ।भट्ट सेवा पखवाड़ा के तहत बागेश्वर आगमन पर उनका गरुड़ में स्वागत किया जाएगा, स्टेशन गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण तत्पश्यात जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में सभा का आयोजन होगा जिसमे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।इसके बाद उसी दिन भट्ट पिथौरागढ़ को रवाना होंगे इस दौरान कांडा विजयपुर में भी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र प्रसाद भट्ट का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad