बागेश्वर: व्यापार संघ का आह्वान कल नगर का बाजार बंद,नवरात्र पर्व पर बाहरी व्यापारियों का विरोध

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर में नवरात्र पर्व के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव और रामलीला मंचन का भव्य आयोजन होता है इस दौरान ऐतिहासिक नुमाईशखेत मैदान में नगर पालिका बागेश्वर ने स्टाल बनाये । इन स्टालों के आवंटन के साथ व्यापार संघ ने अपना विरोध प्रकट किया और ये विरोध पल पल बढ़ता जा रहा है।

और तो और व्यापारियों ने कल बाजार बंद का आह्वान कर दिया है।

व्यापार मंडल ने 24 सितंबर को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। नगरपालिका और तहसील प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने के बाद व्यापार मंडल ने यह बाजार बंद का आकस्मिक कदम उठाया है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी ने सभी व्यापारियों से अपने हितों की रक्षा के लिए बंद को सफल बनाने की अपील की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि पालिका का यह कदम नगर के व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने वाला है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने बाहरी लोगों को दुकान देने के विरोध में गुरुवार से शुक्रवार तक बैठक, प्रदर्शन और एसडीएम से वार्ता की। मामले का हल नहीं निकलने पर शनिवार को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad