बागेश्वर:जिला पत्रकार संगठन की बैठक संपन्न,सभी पदों का गठन निर्विरोध देखिए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 22 सितंबर 2022 जिला पत्रकार संगठन की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला पत्रकार संगठन की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से “अध्यक्ष” दीपक पाठक, “उपाध्यक्ष” महिप पांडेय, हिमांशु गाड़िया, महिला उपाध्यक्ष लता प्रसाद, “महासचिव” जुगल कांडपाल,
“सह सचिव” पूरन चंद्र तिवारी, दीपक जोशी, “कोषाध्यक्ष” सुंदर सुरकली एवं “संरक्षक” किशन सिंह मलरा को बनाया गया। सभी पदो का गठन निर्विरोध किया गया।।
कार्यकारणी का गठन चुनाव अधिकारी/ जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट की देख रेख में संपन्न हुआ।
गठन के बाद हुई चर्चा में तय किया गया कि संगठन में आजीवन सदस्यता 5 हजार रुपए, विशिष्ट सदस्यता 2500 रुपए, साधारण सदस्यता 600 रुपए होगी।। संगठन की सामान्य बैठक 3 माह में एक बार होगी।। तथा प्रबंधन समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।। बैठक में सभी वक्ताओं ने आपस में एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करने की बात कही।। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार,रमेश प्रकाश पर्वती ,रमेश पांडेय कृषक, लोकपाल सिंह कोरंगा, घनश्याम जोशी, संजय साह जगाती, जगदीश उपाध्याय, रमेश प्रकाश पर्वतीय, हिमांशु जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश सिंह मेहता सहित सभी पत्रकार मौजूद थे।।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad