बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, देहरादून में लगेगा मेगा रोजगार मेला

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 11 अगस्त 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9:30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा…जहां विभिन्न निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर भर्ती करेंगी।
रोजगार मेले में कुल 559 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, सेवायोजन पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।
सेवायोजन विभाग ने युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने और रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad