उत्तराखंड-(Big News) मौसम को लेकर अलर्ट प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इन 4 जिलों में छुट्टी

ख़बर शेयर करें

देहरादून-प्रदेश में बीते रोज से कई जगह मेघ जमकर बरसे है। उत्तराखंड में अगले 4 दिन बारिश जमकर तांडव मचाया सकती है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले 4 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है यही नहीं 17 सितंबर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बरसात को देखते हुए आज राज्य के 4 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चंपावत, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में स्कूल बंद किए गए हैं मौसम विभाग ने 16 सितंबर को राज्य में ऑरेंज के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 17 सितंबर को रेड के साथ ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं 18 सितंबर को टिहरी बागेश्वर पौड़ी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि भारी बरसात के अलर्ट के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने या सड़क के बंद होने की आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad