देहरादून – 5 जून से बनने शुरू होंगे राशनकार्ड

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून।अगर आप लंबे समय से राशनकार्ड न बनने से परेशान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। राजधानी के जिला पूर्ति कार्यालय में आगामी 5 जून से नए राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद से राशन कार्ड संबंधित कामकाज ठप पड़ गए थे। अब तक पूर्ति कार्यालय को तकरीबन नए राशन कार्ड के 200 आवेदन मिल चुके हैं।जानकारी देते हुए डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से राशन कार्ड संबंधित कामकाज रुक गए थे। चुनाव आयोग से राशन कार्ड में नाम हटाने, जोड़ने की अनुमति मिली थी, लेकिन नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगाई गई थी। पांच जून से राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। पूर्ति निरीक्षकों को आचार संहिता हटते ही तत्काल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन के 15 दिन के भीतर राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad