देहरादून -(बिग न्यूज) प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम अगले 48 घंटे मुसीबत बन सकता है मौसम

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून(उत्तराखंड)- उत्तराखंड में मौसम विभाग के भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रदेश के 6 जिलों में जिलाधिकारियों ने स्कूलों व आंगनबाड़ी सेंटरों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, ज़िला प्रशासन अल्मोड़ा ज़िला प्रशासन नैनीताल, ज़िला प्रशासन चंपावत, ज़िला प्रशासन पिथौरागढ़,जिला प्रशासन बागेश्वर ने आज 16 सितंबर को जनपद भर के सभी सरकारी, गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।मौसम विभाग के इन जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है।डीएम नैनीताल ने एसडीआरएफ पुलिस, क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिये है। साथ ही आम जन से अपील करते हुए उन्होंने कहा की नदी, नाले और गदेरे की तरफ अनावश्यक रूप से कोई भी ना जाए, प्रशासन बरसात को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad