देहरादून:सीएम धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संकल्प दिवस के अवसर पर देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा की जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखण्ड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad