देहरादून-(मौसम अलर्ट) आज फिर वर्षा, इन जनपदों के लिए आया अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम में पल पल बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने आज बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछार की संभावना बनी हुई है।सड़कें बंद होने की वजह से पर्वतीय जिलों में आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे ठिठुरन का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad