उत्तराखंड-(बिग न्यूज) मुख्यमंत्री धामी ने मंत्री प्रेम चन्द्र के द्वारा किये गए निरस्त किए 74 तबादले

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- -देहरादून उत्तराखंड में 74 तबादले के आदेश 24 घंटे के भीतर ही निरस्त भी कर दिए गए हैं आपको बता दे मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने लिस्ट विदेश जाने से पहले जारी करवाई लेकिन सीएम ने उनकी इस लिस्ट पर ही रोक लगा दी

सूत्र बताते हैं की क्यूंकि तबादला करने का समय खत्म हो गया हैं और किसी भी विभाग में सीएम के निर्देश के बाद ही लिस्ट जारी हो सकती हैं माना जा रहा हैं सीएम के संज्ञान में ये लिस्ट नहीं थी जिसके बाद इसे निरस्त कर दिया गया यह बड़ा मामला शहरी विकास अनुभाग 1 का सामने आया है। दरअसल राज्य के अलग-अलग नगर निगम व नगर पालिकाओं में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों की तबादला लिस्ट कल तैयार कर जारी हुई थी।

लेकिन यह मामला खासा सुर्खियों में बन गया है क्या विभागीय मंत्री की सहमति नहीं थी या वजह कुछ और है। आपको बताते चलें शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन,विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कई अन्य अधिकारियों के साथ कूड़ा निस्तारण की तकनीकी सीखने विदेश जर्मनी गए हुए है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad